Click to start Hanuman Chalisha with background music & rotating darshan images.

ॐ श्री हनुमते नमः

हनुमान चालीसा

Hanuman Chalisha

Now Playing

0:00 0:00
Audio file not found — add it to the audio/ folder.

Playlist

श्री हनुमान चालीसा

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥

अर्थ- श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूं, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला है।

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार॥

अर्थ- हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूं। आप तो जानते ही हैं कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्‍बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुखों व दोषों का नाश कर दीजिए।

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥1॥

अर्थ- श्री हनुमान जी! आपकी जय हो। आपका ज्ञान और गुण अथाह है। हे कपीश्वर! आपकी जय हो! तीनों लोकों, स्वर्ग लोक, भूलोक और पाताल लोक में आपकी कीर्ति है।

राम दूत अतुलित बलधामा, अंजनी पुत्र पवन सुत नामा॥2॥

अर्थ- हे पवनसुत अंजनी नंदन! आपके समान दूसरा बलवान नहीं है।

महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी॥3॥

अर्थ- हे महावीर बजरंग बली! आप विशेष पराक्रम वाले है। आप खराब बुद्धि को दूर करते है, और अच्छी बुद्धि वालों के साथी, सहायक है।

कंचन बरन बिराज सुबेसा, कानन कुण्डल कुंचित केसा॥4॥

अर्थ- आप सुनहले रंग, सुन्दर वस्त्रों, कानों में कुण्डल और घुंघराले बालों से सुशोभित हैं।

हाथ बज्र और ध्वजा विराजे, कांधे मूंज जनेऊ साजै॥5॥

अर्थ- आपके हाथ में बज्र और ध्वजा है और कन्धे पर मूंज के जनेऊ की शोभा है।

शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जग वंदन॥6॥

अर्थ- शंकर के अवतार! हे केसरी नंदन आपके पराक्रम और महान यश की संसार भर में वन्दना होती है।

विद्यावान गुणी अति चातुर, राम काज करिबे को आतुर॥7॥

अर्थ- आप प्रकान्ड विद्या निधान है, गुणवान और अत्यन्त कार्य कुशल होकर श्री राम के काज करने के लिए आतुर रहते है।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया, राम लखन सीता मन बसिया॥8॥

अर्थ- आप श्री राम चरित सुनने में आनन्द रस लेते है। श्री राम, सीता और लखन आपके हृदय में बसे रहते है।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा, बिकट रूप धरि लंक जरावा॥9॥

अर्थ- आपने अपना बहुत छोटा रूप धारण करके सीता जी को दिखलाया और भयंकर रूप करके लंका को जलाया।

भीम रूप धरि असुर संहारे, रामचन्द्र के काज संवारे॥10॥

अर्थ- आपने विकराल रूप धारण करके राक्षसों को मारा और श्री रामचन्द्र जी के उद्‍देश्यों को सफल कराया।

लाय सजीवन लखन जियाये, श्री रघुवीर हरषि उर लाये॥11॥

अर्थ- आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी को जिलाया जिससे श्री रघुवीर ने हर्षित होकर आपको हृदय से लगा लिया।

रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई, तुम मम प्रिय भरत सम भाई॥12॥

अर्थ- श्री रामचन्द्र ने आपकी बहुत प्रशंसा की और कहा कि तुम मेरे भरत जैसे प्यारे भाई हो।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥13॥

अर्थ- श्री राम ने आपको यह कहकर हृदय से लगा लिया की तुम्हारा यश हजार मुख से सराहनीय है।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा, नारद, सारद सहित अहीसा॥14॥

अर्थ- श्री सनक, श्री सनातन, श्री सनन्दन, श्री सनत्कुमार आदि मुनि ब्रह्मा आदि देवता नारद जी, सरस्वती जी, शेषनाग जी सब आपका गुण गान करते है।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते, कबि कोबिद कहि सके कहां ते॥15॥

अर्थ- यमराज, कुबेर आदि सब दिशाओं के रक्षक, कवि विद्वान, पंडित या कोई भी आपके यश का पूर्णतः वर्णन नहीं कर सकते।

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा, राम मिलाय राजपद दीन्हा॥16॥

अर्थ- आपने सुग्रीव जी को श्रीराम से मिलाकर उपकार किया, जिसके कारण वे राजा बने।

तुम्हरो मंत्र विभीषण माना, लंकेस्वर भए सब जग जाना॥17॥

अर्थ- आपके उपदेश का विभिषण जी ने पालन किया जिससे वे लंका के राजा बने, इसको सब संसार जानता है।

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू, लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥18॥

अर्थ- जो सूर्य इतने योजन दूरी पर है कि उस पर पहुंचने के लिए हजार युग लगे। दो हजार योजन की दूरी पर स्थित सूर्य को आपने एक मीठा फल समझकर निगल लिया।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहि, जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥19॥

अर्थ- आपने श्री रामचन्द्र जी की अंगूठी मुंह में रखकर समुद्र को लांघ लिया, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है।

दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥20॥

अर्थ- संसार में जितने भी कठिन से कठिन काम हो, वो आपकी कृपा से सहज हो जाते है।

राम दुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसा रे॥21॥

अर्थ- श्री रामचन्द्र जी के द्वार के आप रखवाले है, जिसमें आपकी आज्ञा बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलता अर्थात् आपकी प्रसन्नता के बिना राम कृपा दुर्लभ है।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना॥22॥

अर्थ- जो भी आपकी शरण में आते है, उस सभी को आनन्द प्राप्त होता है, और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता।

आपन तेज सम्हारो आपै, तीनों लोक हांक तें कांपै॥23॥

अर्थ- आपके सिवाय आपके वेग को कोई नहीं रोक सकता, आपकी गर्जना से तीनों लोक कांप जाते है।

भूत पिशाच निकट नहिं आवै, महावीर जब नाम सुनावै॥24॥

अर्थ- जहां महावीर हनुमान जी का नाम सुनाया जाता है, वहां भूत, पिशाच पास भी नहीं फटक सकते।

नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा॥25॥

अर्थ- वीर हनुमान जी! आपका निरंतर जप करने से सब रोग चले जाते है और सब पीड़ा मिट जाती है।

संकट तें हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥26॥

अर्थ- हे हनुमान जी! विचार करने में, कर्म करने में और बोलने में, जिनका ध्यान आपमें रहता है, उनको सब संकटों से आप छुड़ाते है।

सब पर राम तपस्वी राजा, तिनके काज सकल तुम साजा॥27॥

अर्थ- तपस्वी राजा श्री रामचन्द्र जी सबसे श्रेष्ठ है, उनके सब कार्यों को आपने सहज में कर दिया।

और मनोरथ जो कोइ लावै, सोई अमित जीवन फल पावै॥28॥

अर्थ- जिस पर आपकी कृपा हो, वह कोई भी अभिलाषा करें तो उसे ऐसा फल मिलता है जिसकी जीवन में कोई सीमा नहीं होती।

चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा॥29॥

अर्थ- चारो युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर तथा कलियुग में आपका यश फैला हुआ है, जगत में आपकी कीर्ति सर्वत्र प्रकाशमान है।

साधु सन्त के तुम रखवारे, असुर निकंदन राम दुलारे॥30॥

अर्थ- हे श्री राम के दुलारे! आप सज्जनों की रक्षा करते है और दुष्टों का नाश करते है।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता॥31॥

अर्थ- आपको माता श्री जानकी से ऐसा वरदान मिला हुआ है, जिससे आप किसी को भी आठों सिद्धियां और नौ निधियां दे सकते है।

राम रसायन तुम्हरे पासा, सदा रहो रघुपति के दासा॥32॥

अर्थ- आप निरंतर श्री रघुनाथ जी की शरण में रहते है, जिससे आपके पास बुढ़ापा और असाध्य रोगों के नाश के लिए राम नाम औषधि है।

तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम जनम के दुख बिसरावै॥33॥

अर्थ- आपका भजन करने से श्री राम जी प्राप्त होते है और जन्म जन्मांतर के दुख दूर होते है।

अन्त काल रघुबर पुर जाई, जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥34॥

अर्थ- अंत समय श्री रघुनाथ जी के धाम को जाते है और यदि फिर भी जन्म लेंगे तो भक्ति करेंगे और श्री राम भक्त कहलाएंगे।

और देवता चित न धरई, हनुमत सेई सर्व सुख करई॥35॥

अर्थ- हे हनुमान जी! आपकी सेवा करने से सब प्रकार के सुख मिलते है, फिर अन्य किसी देवता की आवश्यकता नहीं रहती।

संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥36॥

अर्थ- हे वीर हनुमान जी! जो आपका सुमिरन करता रहता है, उसके सब संकट कट जाते है और सब पीड़ा मिट जाती है।

जय जय जय हनुमान गोसाईं, कृपा करहु गुरु देव की नाई॥37॥

अर्थ- हे स्वामी हनुमान जी! आपकी जय हो, जय हो, जय हो! आप मुझ पर कृपालु श्री गुरु जी के समान कृपा कीजिए।

जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई॥38॥

अर्थ- जो कोई इस हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करेगा वह सब बंधनों से छूट जाएगा और उसे परमानन्द मिलेगा।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा॥39॥

अर्थ- भगवान शंकर ने यह हनुमान चालीसा लिखवाया, इसलिए वे साक्षी है, कि जो इसे पढ़ेगा उसे निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी।

तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ हृदय मंह डेरा॥40॥

अर्थ- हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम का दास है। इसलिए आप उसके हृदय में निवास कीजिए।

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सूरभूप॥

अर्थ- हे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनंद मंगलों के स्वरूप हैं। हे देवराज! आप श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण सहित मेरे हृदय में निवास कीजिए।

Shree Guru Charan Saroj Raj, Nij Man Mukur Sudhari,
Barnau Raghuvar Bimal Jasu, Jo Dayaku Phal Chari.

With the dust of my Guru's lotus feet, I clean the mirror of my mind, and then narrate the sacred glory of Shri Ram Chandra, the Supreme among the Raghu dynasty, the giver of the four attainments of life.

Budhiheen Tanu Janike, Sumirow Pavan Kumar,
Bal Buddhi Vidya Dehu Mohi, Harahu Kalesh Bikaar.

Knowing myself to be ignorant, I invoke you, O Hanuman, the son of Pavan! O Lord, kindly bestow on me strength, wisdom and knowledge, removing all my miseries and blemishes.

Jai Hanuman Gyan Guna Sagar, Jai Kapis Tihun Lok Ujagar.

Victory to thee, O Hanuman, ocean of wisdom and virtue. Victory to the lord of monkeys, well known throughout the three worlds.

Ramdoot Atulit Bal Dhama, Anjani Putra Pavansut Nama.

You, the divine messenger of Ram and repository of immeasurable strength, are known as Anjani-putra and as the son of the wind, Pavan-sut.

Mahabir Bikram Bajrangi, Kumati Nivar Sumati Ke Sangi.

O Hanumanji, you are valiant and brave, with a body strong as a thunderbolt. You dispel the darkness of evil thought and are the companion of good sense and wisdom.

Kanchan Baran Biraaj Subesa, Kanan Kundal Kunchit Kesa.

Shri Hanumanji's complexion is golden. His attire is beautiful, wearing kundal ear-rings, and his hair is long and curly.

Hath Bajra Aur Dhvaja Biraje, Kandhe Moonj Janeu Saje.

Shri Hanumanji holds a thunderbolt mace in one hand and a banner in the other, with the sacred thread across his shoulder.

Shankar Suvan Kesari Nandan, Tej Pratap Maha Jag Vandan.

O Hanumanji, you are the emanation of Shiva and delight of Kesari. Ever radiant, your glory holds sway over the universe, and the entire world reveres you.

Vidyavan Guni Ati Chatur, Ram Kaj Karibe Ko Atur.

O Shri Hanumanji, you are learned, virtuous and ever resourceful, and forever eager to accomplish Shri Ram's work.

Prabhu Charitra Sunibe Ko Rasiya, Ram Lakhan Sita Man Basiya.

You delight in hearing the story of the Lord's deeds. Shri Ram, Sita and Lakshman ever dwell within your heart.

Sukshma Roop Dhari Siyahi Dikhawa, Bikat Roop Dhari Lank Jarawa.

You appeared before Sita in a tiny form and spoke to her, then assumed a fearsome form to set Lanka ablaze.

Bhim Roop Dhari Asur Sanhare, Ramchandra Ke Kaj Sanvare.

Taking a mighty and terrible form, you destroyed the demons and accomplished all of Shri Ram's tasks.

Laye Sajivan Lakhan Jiyaye, Shri Raghubir Harashi Ur Laye.

Bringing the sanjivani herb, you revived Lakshman, and Shri Ram embraced you with a joyful heart.

Raghupati Kinhi Bahut Badai, Tum Mama Priya Bharat Sam Bhai.

Shri Ram lavishly praised Hanumanji's greatness, saying: "You are as dear to me as my own brother Bharat."

Sahastra Badan Tumharo Jas Gawe, Asa Kahi Shripati Kanth Lagawe.

"May a thousand mouths sing your glory," said the Lord of Lakshmi, drawing you close in embrace.

Sankadik Brahmadi Muneesa, Narad Sarad Sahit Aheesa.

Sanak and the great sages, Brahma and the celestial hosts, Narad, Saraswati and Sheshnag — all sing your praise, yet cannot describe it fully.

Jam Kuber Digpal Jahan Te, Kabi Kobid Kahi Sake Kahan Te.

Even Yamraj, Kuber, and the guardians of the directions, along with poets and scholars, cannot fully narrate Hanumanji's greatness.

Tum Upkar Sugrivahi Kinha, Ram Milaye Rajpad Dinha.

Hanumanji, you rendered a great service to Sugriva — it was you who united him with Shri Ram and restored him to his royal throne.

Tumharo Mantra Bibhishan Mana, Lankeshwar Bhaye Sab Jag Jana.

By heeding your counsel, Vibhishan became the Lord of Lanka, as is known throughout the world.

Jug Sahastra Jojan Par Bhanu, Leelyo Tahi Madhur Phal Janu.

You leapt to reach the sun, thousands of yojanas away, mistaking it for a sweet fruit.

Prabhu Mudrika Meli Mukh Mahin, Jaladhi Langhi Gaye Acharaj Nahin.

Carrying the Lord's ring in your mouth, you crossed the ocean — no wonder at all for you.

Durgam Kaj Jagat Ke Jete, Sugam Anugrah Tumhre Te Te.

O Hanumanji, every difficult task in this world is made easy through your grace.

Ram Duware Tum Rakhavare, Hot Na Agya Bin Paisare.

You stand guard at Ram's door; none may enter without your permission.

Sab Sukh Lahen Tumhari Sarna, Tum Rakshak Kahu Ko Darna.

All happiness is found in your shelter; under your protection, one need have no fear at all.

Aapan Tej Samharo Aape, Teenon Lok Hank Te Kanpe.

You alone can contain your own might — when you roar, the three worlds tremble.

Bhoot Pisach Nikat Nahi Aavei, Mahabir Jab Naam Sunavei.

Ghosts and evil spirits dare not approach one who utters the name of the great hero Hanuman.

Nase Rog Hare Sab Peera, Japat Nirantar Hanumant Beera.

All ailments perish and every pain vanishes for one who constantly remembers brave Hanuman.

Sankat Te Hanuman Chhudavei, Man Kram Bachan Dhyan Jo Lavei.

Hanumanji frees from every trouble those who fix on him their mind, word and deed.

Sab Par Ram Tapasvi Raja, Tinke Kaj Sakal Tum Saja.

Ram, the ascetic king, reigns supreme over all — yet it is you who accomplishes all his tasks.

Aur Manorath Jo Koi Lave, Soi Amit Jivan Phal Pave.

Whoever comes to you with a wish attains the boundless, highest fruit of life.

Charo Jug Partap Tumhara, Hai Parsiddha Jagat Ujiyara.

Your glory is acclaimed through all four ages, and your fame illuminates the world.

Sadhu Sant Ke Tum Rakhvare, Asur Nikandan Ram Dulare.

You are the guardian of saints and sages, destroyer of demons, and the beloved darling of Shri Ram.

Ashta Siddhi Nau Nidhi Ke Data, As Bar Din Janki Mata.

Mother Janki granted you the boon of bestowing the eight siddhis and nine treasures upon any devotee.

Ram Rasayan Tumhare Pasa, Sada Raho Raghupati Ke Dasa.

You hold the very elixir of devotion to Ram, remaining forever his servant.

Tumhare Bhajan Ram Ko Pavei, Janam Janam Ke Dukh Bisravei.

Through devotion to you, one attains Ram himself, and the sorrows of many lifetimes are forgotten.

Anta Kaal Raghubar Pur Jai, Jahan Janma Hari Bhakt Kahai.

At life's end, one enters Shri Ram's own eternal abode, forever known as a devotee of Hari.

Aur Devata Chitt Na Dharai, Hanumant Sei Sarva Sukh Karai.

One need hold no other deity in mind — serving Hanumanji alone grants complete happiness.

Sankat Kate Mite Sab Peera, Jo Sumirei Hanumant Balbeera.

All suffering ends and every pain is removed for one who remembers mighty Hanuman.

Jai Jai Jai Hanuman Gosai, Kripa Karahu Gurudev Ki Nai.

Glory, glory, glory to Lord Hanuman! Please shower your grace upon me, as a true Guru would.

Jo Sat Baar Path Kar Koi, Chhutahi Bandi Maha Sukh Hoi.

Whoever recites this a hundred times is released from bondage and attains the highest bliss.

Jo Yah Padhe Hanuman Chalisa, Hoy Siddhi Sakhi Gaurisa.

Whoever reads this Hanuman Chalisa attains success, with Lord Shiva himself as witness.

Tulsidas Sada Hari Chera, Kije Nath Hriday Mah Dera.

Tulsidas, ever a servant of Hari, prays: "O Lord, please make your home in my heart."

Pavan Tanay Sankat Haran, Mangal Murti Roop,
Ram Lakhan Sita Sahit, Hriday Basahu Sur Bhoop.

O son of the Wind, remover of troubles, embodiment of auspiciousness — reside in my heart together with Shri Ram, Lakshman and Sita, O king of the gods.